
x
फैली सनसनी.
लुधियाना: पंजाब के लुधियाना में शनिवार को देर रात शादी समारोह में गैंगवार हो गया. जिसके बाद दोनों गैंग के लोगों ने फायरिंग कर दी और 2 लोगों की मौत हो गई. जबकि दो लोग घायल हो गए. जिन्हें डीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस घटना के बाद शादी में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई. सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी है.
बताया जाता है कि शनिवार को लुधियाना के पखोवाल रोड पर एक शादी थी. जिसमें दो गैंग के लोग भी पहुंचे थे. इस दौरान दोनों ग्रुपों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. जिसके बाद फायरिंग शुरू हो गई. इस फायरिंग में दो लोगों की मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है.
हालांकि अभी फायरिंग करने वालों की गिरफ्तारी नहीं हुई है. पुलिस ने बताया कि एक शादी-समारोह में दो गैंग के बीच हुई फायरिंग में दो लोगों की मौत हो गई. जबकि दो घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मामले की जांच की जा रही है. मैरिज हॉल में बर्तन धोने का काम करने वाले व्यक्ति ने बताया कि रात करीब एक से दो बजे के बीच पार्टी चल रही थी और सात फेरे की तैयारी चल रही थी. तभी फायरिंग शुरू हो गई.
फायरिंग से समारोह में अफरातफरी मच गई. मेरे साथ काम करने वाले अन्य लोगों ने मुझे बताया तो मैं भी बाहर आया और देखा कि दो लोगों की मौत हो चुकी थी. मैरिज हॉल के अंदर रखे एक सोफे पर खून के छींटे पड़े थे. घटना के कुछ देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





