भारत

मसाज पार्लर के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गैंग का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार

jantaserishta.com
13 April 2025 5:56 PM IST
मसाज पार्लर के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गैंग का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार
x

सांकेतिक तस्वीर

देखें वीडियो.
नोएडा: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट की थाना फेस-3 पुलिस ने मसाज पार्लर की आड़ में लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से पांच मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
गिरफ्तार अभियुक्तों में शिवम शर्मा, रोहित और राजन उर्फ राजू शामिल हैं। पुलिस ने तीनों को पर्थला ओवरब्रिज के नीचे से पकड़ा है। उनके खिलाफ थाना फेस-3 में मुकदमा दर्ज है। पुलिस अब इस गिरोह के फरार सदस्यों की तलाश में जुटी है।
गिरफ्तार अभियुक्तों ने "रॉयल मसाज थेरेपी, सेक्टर-70" के नाम से जस्टडायल एप पर फर्जी लिस्टिंग की थी। जब कोई ग्राहक मसाज के लिए कॉल करता था, तो शिवम और रोहित उसे कॉल कर अच्छी सेवा देने का आश्वासन देते थे। तय स्थान पर राजन ग्राहक से मिलता था और एक लड़की को साथ लाता था, जो उस लड़की से अलग होती थी जिसकी तस्वीर पहले ग्राहक को भेजी गई थी। यदि ग्राहक मसाज कराने से इनकार करता, तो आरोपी लड़की के साथ उसकी तस्वीर खींचकर उसे समाज में बदनाम करने की धमकी देते और रुपए ऐंठते। कई बार वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ग्राहकों से नकद या ऑनलाइन पैसे वसूलते थे।
यह गिरोह पिछले एक साल से इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। गिरफ्तार आरोपियों में शिवम शर्मा और रोहित मूल रूप से आगरा के रहने वाले हैं। वे नोएडा में ममूरा में रहकर अपने काले करनामों को अंजाम देते थे। उनके अलावा राजन उर्फ राजू हरियाणा के गुरुग्राम सेक्टर-10 का रहने वाला है।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे ऑनलाइन सेवाओं का उपयोग करते समय सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story