भारत

महिला को बंधक बनाकर किया गैंगरेप, जंगल में हैवानियत करने वाले 4 फरार

jantaserishta.com
11 Oct 2021 8:24 AM IST
महिला को बंधक बनाकर किया गैंगरेप, जंगल में हैवानियत करने वाले 4 फरार
x

नोएडा: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र के जंगल में 55 वर्षीय महिला को चार लोगों ने बंधक बनाकर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है. आरोपियों के चंगुल से छूटकर महिला अपने घर पहुंची और घरवालों को आपबीती बताई, इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी है. फिलहाल पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है.

बताया जा रहा है कि महिला के साथ उसी के गांव के व्यक्ति ने अपने साथियों के साथ मिलकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. डीसीपी महिला सुरक्षा वृंदा शुक्ला ने बताया कि थाना जेवर के इलाके मेें एक सामूहिक दुष्कर्म की घटना की शिकायत मिली, जिस पर तुरंत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.
घटना सुबह लगभग 9 से 10 बजे की है. पीड़िता लगभग 55 वर्ष की हैं वहां अक्सर घास काटने जाती हैं और घटना वाले दिन भी वह वहां गई थी. मुख्य आरोपी जो पीड़िता के ही गांव का है, वहां अपना जानवर चराता था. वह गांजे का नशा भी करता है. उसी ने मुख्य रूप से इस घटना को अंजाम दिया है. उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई हैं.
पुलिस ने आगे कहा कि घटना की सूचना मिलते ही पीड़िता को उपचार व मेडिकल कार्यवाही के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया था. पीड़िता की हालत स्थिर है. अन्य अभियुक्तों के संदर्भ में जानकारी की जा रही है. अन्य अभियुक्तों की पहचान मुख्य अभियुक्त की गिरफ्तारी के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story