भारत
गैंगरेप: निर्वस्त्र हालत में मिली महिला, निकली थी टहलने, पुलिस का आया बयान
jantaserishta.com
10 Sept 2023 9:14 AM IST

x
शरीर नोचा और उसके कपड़े भी साथ ले गए.
भीलवाड़ा: राजस्थान के भीलवाड़ा में एक बार फिर दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां कुछ आरोपियों ने एक महिला से गैंगरेप किया, उसका शरीर नोचा और उसके कपड़े भी साथ ले गए. महिला जब सड़क पर लोगों ने चीखते-चिल्लाते हुए मदद मांग रही थी, तो लोगों ने उसे पागल समझकर उसकी मदद नहीं की.
जानकारी के अनुसार, यह घटना जिले के गंगापुर थाना क्षेत्र की है. बीती रात खाना खाने के बाद एक महिला टहलने निकली थी. इसी दौरान तीन युवकों ने उसे किडनैप कर जीप में डाल लिया. इसके बाद आरोपियों ने महिला के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया. तीनों आरोपियों ने महिला को निर्वस्त्र कर छोड़ दिया.
ग्रामीणों की नजर पड़ी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी. इस दौरान कुछ आरोपियों ने उसके साथ गैंगरेप किया. उसका शरीर नोचने के साथ ही आरोपी उसके कपड़े तक साथ ले गए. इसके बाद पीड़ित महिला निर्वस्त्र हालत में सड़क पर लोगों से मदद मांगने लगी तो लोगों ने उसे पागल समझ लिया. इस बीच एक व्यक्ति ने उसकी आपबीती सुनी और फिर पुलिस को सूचना दी. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सबसे पहले अपनी जीप के सीट कवर से पीड़िता का शरीर ढका और उसे थाने लेकर पहुंची. इसके बाद महिला सिपाही के कपड़े मंगवाकर उसे दिए गए. पुलिस मेडिकल के लिए पीड़िता को लेकर अस्पताल पहुंची.
मामले की गंभीरता को देखते हुए भीलवाड़ा से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विमल सिंह नेहरा भी गंगापुर पहुंचे, जिनके पास अभी भीलवाड़ा एसपी का चार्ज है. घटनास्थल से पुलिस को आपत्तिजनक सामग्री भी मिली है, जिसे जब्त कर लिया गया है. पुलिस का कहना है कि महिला का अपहरण करने वाले नशे में थे. एफएसएल टीम ने घटनास्थल से सबूत इकट्ठे किए हैं. घटनास्थल पर पुलिस को टूटी चूड़ियां मिली हैं. वहीं गंगापुर कस्बे में हुई इस घटना के विरोध में शनिवार देर रात बड़ी संख्या में लोग पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय के बाहर इकट्ठा हो गए और इंसाफ की मांग करने लगे.
इस घटना को लेकर गंगापुर पुलिस उपाधीक्षक लाभूराम बिश्नोई का कहना है कि पुलिस को मामले की सूचना मिली थी. इसके बाद महिला को अस्पताल में मेडिकल के लिए लाया गया. पीड़िता के द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जा रही है. आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





