भारत

चारा लेने गई महिला से गैंगरेप, दो युवकों ने दिया वारदात को अंजाम

Nilmani Pal
16 Dec 2021 4:20 PM GMT
चारा लेने गई महिला से गैंगरेप, दो युवकों ने दिया वारदात को अंजाम
x
DEMO PIC 
शमर्नाक घटना

यूपी। अलीगढ़ जिले के पिसावा थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की दोपहर बाद चारा लेने गई महिला के साथ पड़ोसी गांव के दो युवकों ने गैंगरेप किया। महिला ने आबरू बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने महिला के गले पर दरांती से प्रहार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर रोष जताया। पुलिस ने महिला के पति की तहरीर पर एक नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ हत्या का प्रयास, गैंगरेप समेत अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

पीड़ित महिला के पति ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसकी पत्नी बुधवार दोपहर बाद तीन बजे खेतों पर चारा लेने गई थी। तभी वहां गांव दमुआंका का युवक अपने किसी साथी के साथ पहुंच गया और उसकी पत्नी को दबोच लिया। महिला ने विरोध किया तो आरोपी रेप का प्रयास करने लगे। आरोप है कि महिला ने बचने का प्रयास करते हुए शोर मचाया तो उसे जगह-जगह दांतों से काटा गया और दरांती से गले पर प्रहार कर दिया गया। दोनों आरोपी आबरू लूटने के बाद महिला को लहूलुहान हालत में खेतों में ही छोड़ भागे। ग्रामीणों की सूचना पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और महिला को गांव के निजी चिकित्सक के यहां उपचार के लिए भेज दिया।

थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना का संज्ञान लिया। महिला को सीएचसी पर भर्ती कराया। वहां से गंभीर हालत में देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर, ग्रामीणों ने घटना के विरोध में जट्टारी, पिसावां मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस ने बामुश्किल जाम खुलवाया और पति की तहरीर पर गैंगरेप, हत्या का प्रयास व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए दबिश देनी शुरू कर दी। पिसावा थानाध्यक्ष नारायणदत्त तिवारी ने बताया, महिला के पति की तहरीर पर गैंगरेप, हत्या का प्रयास आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।


Next Story