भारत

महिला के साथ गैंगरेप, पति के सामने 6 लोगों ने की हैवानियत

jantaserishta.com
26 Sept 2022 8:57 AM IST
महिला के साथ गैंगरेप, पति के सामने 6 लोगों ने की हैवानियत
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है.
पलामू: झारखंड में पलामू में 22 साल की विवाहित महिला से छह लोगों ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है. साथ ही दो आरोपियों को हिरासत में भी ले लिया है, जबकि अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. महिला के पति की शिकायत के बाद पीड़िता को सतबरवा थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार राय ने मेडिकल जांच के लिए एमएमसीएच मेदिनीनगर भेज दिया है.
जिले के सतबरवा थाने पहुंचे पीड़िता के परिजन ने जानकारी दी कि घटना बीते शनिवार रात की है. पीड़ित महिला अपनी ससुराल में झगड़ा होने के बाद पैदल मायके के लिए चल पड़ी थी. शाम होते ही लोग उसे मनाकर वापस ससुराल ले जाने के लिए आए थे, लेकिन महिला नहीं मानी.
इसके बाद मायकेवालों ने ही जैसे-तैसे मनाकर दामाद के संग अपनी बेटी को ससुराल के लिए रवाना किया. इसी बीच पीड़िता के पति ने अपने साढू के भाई को भी साथ चलने के लिए बुला लिया. दोनों लोग ही महिला को बाइक पर बैठाकर ले जाने लगे.
भलुआही घाटी के पास पहुंचे तो छह अज्ञात लोगों ने उनके मोबाइल और बाइक छीन लिए और तीनों को मारा-पीटा. आरोपियों ने करीब चार घंटे तक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. इस दौरान पीड़िता के पति को बंधक बनाए रखा.
इसके बाद आरोपियों ने पीड़िता के पति को वहीं छोड़ दिया और फिर महिला समेत दूसरे शख्स को बाइक पर बैठाकर दूसरी जगह ले जाने लगे.
इसी दौरान मनिका थाना के साधवाडीह गांव में एक कार देखते ही महिला चिल्लाने लगी. इससे बाइक असंतुलित होकर गिर पड़ी. शोर सुनने के बाद ग्रामीण एकत्रित हो गए.
ग्रामीणों ने आरोपियों को पकड़ लिया और मारपीट कर दी. दूसरी ओर, अन्य आरोपी भी बंधक बनाए महिला के पति को छोड़कर फरार हो गए. घटना की सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. वहीं, पीड़िता के पति ने रात में ही थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई.
परिजनों का कहना है कि पीड़िता की हालत बेहद खराब है. रात से ही वह काफी भयभीत हैं. सतबरवा पुलिस ने घटना में शामिल एक बाइक को बरामद कर लिया है. साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story