भारत

गैंगरेप: दो नाबालिग लड़कियों को बनाया हवस का शिकार, गई थीं होली खेलने

jantaserishta.com
28 March 2024 5:53 PM IST
गैंगरेप: दो नाबालिग लड़कियों को बनाया हवस का शिकार, गई थीं होली खेलने
x
गांव के लोग काफी गुस्से में हैं और आरोपित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
वैशाली: बिहार के वैशाली जिले में दो नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप किए जाने का मामला सामने आया है। यह घटना महुआ थाना क्षेत्र के एक गांव की है। दोनों लड़किया अपनी भाभी के घर होली खेलने के लिए आई थी। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार घटना बुधवार शाम की है। दोनों लड़किया कपड़ा खरीदने के लिए हरपुर-बेलवा चौक स्थित बाजार जा रही थी। इस बीच सात मनचलों ने उन्हें रास्ते में रोका। फिर जबरन खेत में ले जाकर शर्मनाक घटना को अंजाम दिया। बताया गया है कि पीड़ित लड़कियां और आरोपी सभी लड़के एक ही गांव के हैं। घटना के बाद से गांव के लोग काफी गुस्से में हैं और आरोपित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
प्रारंभिक जांच से पता चला है कि अपने रिश्तेदार के साथ लड़कियां बात कर रही थीं। इस दौरान 6-7 युवक पहुंचे और रिश्तेदार की जमकर पिटाई कर दी। फिर दोनों लड़कियों को जबरन खींचकर पास के ही एक खेत में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। मामला तब सामने आया जब पीड़ित किसी तरह अपनी भाभी के घर पहुंची। घर वालों को उनकी हालत अच्छी नहीं लगी। पूछताछ के दौरान उन्होंने परिजनों को पूरी घटना बताई।
इस संबंध में वैशाील के एसपी हरकिशोर राय ने बताया कि पीड़ितों के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है। पीड़ितों को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया और सीआरपीसी की धारा 164 के तहत न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने उनका बयान दर्ज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने ही पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अन्य की तलाश की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story