भारत

अगवा 2 लड़कियों से कई दिनों तक गैंगरेप, पुलिस ने कराया मुक्त

jantaserishta.com
8 July 2023 3:55 PM IST
अगवा 2 लड़कियों से कई दिनों तक गैंगरेप, पुलिस ने कराया मुक्त
x
DEMO PIC 
चार आरोपी गिरफ्तार.
रांची: झारखंड के लातेहार जिले से दलित समुदाय की दो नाबालिग लड़कियों का अपहरण कर उनके साथ कई दिनों तक गैंगरेप की शर्मनाक वारदात हुई है। इन दोनों को गढ़वा जिले में एक कमरे में कैद कर दिया गया था, जहां लगभग एक सप्ताह तक हर रोज कई बार उनका रेप किया गया। पुलिस ने दोनों लड़कियों को मुक्त करा लिया है। अब तक चार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है।
लड़कियां लातेहार जिले के बरवाडीह की रहने वाली हैं। आठ दिन पहले दोनों घर से लापता हो गई थीं। इस संबंध में बच्चियों के परिजनों ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। लातेहार के एसपी अंजनी अंजन ने एसआईटी का गठन कर उसे जांच का जिम्मा सौंपा। जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि बच्चियों का अपहरण कर उन्हें गढ़वा ले जाया गया है। पुलिस की टीम ने गढ़वा पहुंचकर उन्हें मुक्त कराया। चार आरोपियों को मौके पर ही दबोच लिया गया।
पुलिस के अनुसार, उन्हें एक कमरे में कैद रखा गया था। उन्हें बाहर निकलने नहीं दिया जाता था। इस घर में दिन में कई लोग आते और उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया जाता। इस संबंध में एसडीपीओ दिलू लोहरा ने बताया कि घटना का मास्टरमाइंड अजय केशरी है। उसके साथ पुलिस ने आशीष कुमार, कुणाल कुमार और ऋतिक नारंग को गिरफ्तार किया है।
लातेहार जिले के चंदवा में बीते अप्रैल महीने में भी हाका गांव में एक दलित नाबालिग से गैंगरेप के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। उस मामले में भी पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story