भारत

आदिवासी महिला के साथ गैंग रेप, 2 आरोपी गिरफ्तार

jantaserishta.com
10 Oct 2021 6:12 AM IST
आदिवासी महिला के साथ गैंग रेप, 2 आरोपी गिरफ्तार
x
बड़ी खबर

बर्द्धमान: पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्द्धमान जिले में एक आदिवासी महिला के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पुलिस अधिकारी ने शनिवार को बताया कि शिकायत के मुताबिक पीड़िता बुधवार की रात गलसी पुलिस थाना क्षेत्र के गांव स्थित मायके से बर्द्धमान शहर आई थी. वह बस स्टैंड पर अपने पति का इंतजार कर रही थी जो उसे लेने आने वाला था, तभी 6 लोगों ने उसका अपहरण कर लिया और एक मकान में ले जाकर दुष्कर्म किया.

रिक्शा चालक ने पीड़िता को पहुंचाया हॉस्पिटल
पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए और महिला जब मकान से बाहर निकली तो रिक्शा चालक को देखा जिसने उसे सरकारी अस्पताल के नजदीक तक छोड़ा. वहां पर कुछ लोगों ने पीड़िता को देखा और अस्पताल में भर्ती कराया. फिलहाल महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है.
2 आरोपी गिरफ्तार, बाकियों की तलाश जारी
अधिकारी ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने FIR दर्ज की और 2 आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें 22 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत के तहत जेल भेज दिया गया है. पुलिस गिरफ्तार संदिग्धों की शिनाख्त परेड सोमवार को बर्द्धमान जेल में कराएगी. अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही और बाकी बचे आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story