भारत

युवती के साथ गैंगरेप, सड़क किनारे फेंक बदमाश हुए फरार

jantaserishta.com
1 April 2022 9:52 PM IST
युवती के साथ गैंगरेप, सड़क किनारे फेंक बदमाश हुए फरार
x
बड़ी खबर

बिहार के भोजपुर जिले एक युवती के साथ गैंगरेप की वारदात हुई है. बाइक सवार दो युवकों ने एक युवती को लिफ्ट देकर पहले तो उसके साथ गैंगरेप किया और फिर उसे सड़क के किनारे फेंक कर फरार हो गए. जिससे युवती गंभीर रूप से जख्मी हो गई. यह घटना कोईलवर थाना क्षेत्र के सकड्डी मोड़ पर गुरुवार शाम को हुई.

सड़क किनारे बदहवास पड़ी इस युवती पर स्थानीय लोगों की नजर पड़ी तो उन्होंने तत्काल इसकी सूचना कोईलवर थाना पुलिस को दी. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची. उसने गंभीर अवस्था में पड़ी युवती को इलाज के लिए कोईलवर पीएचसी में भर्ती करवाया. वहीं, पुलिस पूरे घटना की छानबीन में जुट गई.
कोईलवर पीएचसी में पीड़िता के इलाज के दौरान तैनात डॉक्टर और एएनएम ने पाया कि युवती के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया गया है. साथ ही पीड़ित युवती ने भी उसका इलाज कर रही एएनएम को बताया है कि उसके साथ दो लड़कों ने गलत काम किया है. फिलहाल युवती की स्थिति गंभीर बताई जा रही है.
युवती ने कैमरे पर यह भी बताया है कि वो एक लड़के से बात करती थी और उसी से मिलने के लिए वो अपने घर से सकड्डी आई हुई थी. इस बीच यह घटना उसके साथ घटित हुई. पीड़िता चरपोखरी थाना क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है.
वहीं, पुलिस ने पीड़िता के बयान पर कोईलवर थाना में एक मामला दर्ज कर लिया है. उसने इस घटना की जानकारी पीड़िता के परिजनों को भी दे दी है. फिलहाल पुलिस घटना में शामिल लोगों को तलाश में लगी है
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story