भारत

छात्रा के साथ गैंगरेप, इस तरह सामने आया मामला

jantaserishta.com
22 April 2022 12:04 PM IST
छात्रा के साथ गैंगरेप, इस तरह सामने आया मामला
x
12वीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है.

हुगली: पश्चिम बंगाल के हुगली से 12वीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. छात्रा का आरोप है कि उसे नशीला पदार्थ खिलाकर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया. इतना ही नहीं आरोपियों ने छात्रा का वीडियो बनाकर वायरल भी कर दिया. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

इस मामले पर पीड़ित छात्रा के भाई ने बताया कि उसकी किराने की दुकान पर सामान खरीदने गई थी. दुकानदार ने बहन को उसका अश्लील वीडियो दिखाया और उससे गलत डिमांड की. लड़की ने घर पहुंचकर इसकी जानकारी पुलिस को दी. परिजनों ने तुरंत ही थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया गाय.
इस मामले पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं पीड़िता के भाई का कहना है कि किराने दुकानदार ने उनकी बहन को अश्लील वीडियो दिखाकर हम बिस्तर करने की मांग की थी. इसके लिए उसकी सामूहिक पिटाई होनी चाहिए.
इस घटना के बाद बाम छात्र संगठन के तरफ से इलाके में हाथों में प्लेकार्ड लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया. घटना शिवरात्रि पूजा के दिन की है. जब पीड़िता को इलाके के चार युवकों ने बर्थडे पार्टी के नाम पर अपने घर बुलाया था और उसी दौरान कोल्ड ड्रिंक में नशीली पदार्थ मिलाकर उसे बेहोश करके जबरन गैंगरेप किया था. गैंगरेप करते समय पीड़िता के आपत्तिजनक वीडियो भी उन्हीं लोगों ने बनाए थे.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story