भारत

युवती के साथ गैंगरेप, होटल के कमरे में हैवानियत

jantaserishta.com
24 Aug 2022 3:23 PM IST
युवती के साथ गैंगरेप, होटल के कमरे में हैवानियत
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
दोनों की दोस्ती सोशल मीडिया पर हुई थी.

नई दिल्ली: राजस्थान के धौलपुर में 25 वर्षीय युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. पीड़िता की दोस्ती इंस्टाग्राम पर मध्य प्रदेश के ग्वालियर में रहने वाले युवक से हुई. फिर उसने नौकरी देने के बाहने धौलपुर बुलाया और अपने दो साथियों के साथ मिलकर होटल के कमरे में युवती के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया. इसके बाद आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया.

पीड़ित युवती ने नामजद तीनों आरोपियों के खिलाफ महिला पुलिस थाने में सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है. पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाया और मामले की जांच शुरू की. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि मुख्य आरोपी ने उसे नौकरी दिलाने के बहाने धौलपुर बुलाया फिर अपने साथियों के साथ मिलकर गैंगरेप किया. दोनों की दोस्ती सोशल मीडिया पर हुई थी.
सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपियों ने युवती को जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गए. फिर पीड़िता ने महिला पुलिस थाने में पहुंचकर वारदात की जानकारी दी. युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story