भारत

नाबालिग से हैवानियत, कैफे के अंदर छात्रा की लूटी इज्जत

jantaserishta.com
27 Jan 2025 9:50 PM IST
नाबालिग से हैवानियत, कैफे के अंदर छात्रा की लूटी इज्जत
x

सांकेतिक तस्वीर

पुलिस की जांच जारी.
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के शहरों में खुल रहे बार और कैफे अय्याशी का अड्डा बनते जा रहे हैं. अभी गोरखपुर के एक हुक्का बार में एक लड़की के साथ गैंगरेप की वारदात सामने आई थी और अब मुजफ्फरनगर में एक कैफे के अंदर एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना सामने आई है. पुलिस ने बताया कि सोमवार को एक कैफे में दो लोगों ने 15 वर्षीय लड़की से बलात्कार किया है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.
सर्किल अधिकारी रूपाली राव ने बताया कि पीड़ित लड़की के परिवार ने आरोपी विशाल, उसके दोस्त अंकित और कैफे मालिक अक्षय शर्मा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया. परिवार ने आरोप लगाया कि कक्षा 10 की छात्रा को कैफे में बुलाया गया था. वहां पर आरोपी विशाल और अंकित ने उसको अपनी हवस का शिकार बनाया. पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई.
सीओ ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. पीड़ित लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है. कैफे मालिक के खिलाफ भी अपने अवैध गतिविधियां चलाने के आरोप में केस दर्ज किया गया है. तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करके पुलिस हिरासत में पूछताछ की जा रही है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story