भारत

नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, पीड़िता ने कही ये बात

jantaserishta.com
24 Aug 2022 4:57 PM IST
नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, पीड़िता ने कही ये बात
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

फर्रुखाबाद: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में एक नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप किए जाने का मामला सामने आया है. गैंगरेप का आरोप समुदाय विशेष के युवकों पर लगा है. फिलहाल, पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर एक ही परिवार के तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

जानकारी के मुताबिक, फर्रुखाबाद के मऊदरवाजा थाना क्षेत्र की एक 13 वर्षीय अनुसूचित जाति की नाबालिग छात्रा ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है कि उसके परिचित हाथीपुर निवासी शादाब व वसीम घर पर आए और उसको अपने साथ जबरदस्ती कार से ले गए. जहां आरोपियों ने कोई नशीला पदार्थ खिला दिया. नशे की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया और दो दिन बाद उसको रेलवे स्टेशन पर छोड़ गए.
पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर दो सगे भाई शादाब, वसीम और उसके पिता के खिलाफ गैंगरेप सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस द्वारा पीड़िता का मेडिकल जांच कराया जा रहा है और आरोपियों की तलाश में पुलिस जुट गई है.
इस मामले में सीओ सिटी प्रदीप कुमार का कहना है कि मऊ दरवाजा थाना क्षेत्र की एक युवती ने थाने में प्रार्थना पत्र दिया कि उसको तीन लोग ले गए. इस दौरान घर में बंद रखा और दुष्कर्म किया. इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story