भारत

नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप, 3 युवकों पर आरोप

jantaserishta.com
20 Oct 2022 3:54 PM IST
नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप, 3 युवकों पर आरोप
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
नशीला पदार्थ सुंघाकर बंधक बनाया और तीन युवकों ने उसके साथ बारी-बारी से रेप किया.
मिर्जापुर: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पीड़िता का आरोप है कि उसके साथ तीन युवकों ने इस घिनौनी हरकत को अंजाम दिया. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 18 अक्टूबर को गांव में रहने वाले दो युवक नाबालिग को अपनी बाइक पर बैठकर विंध्याचल ले गए.
वहां सुनसान इलाके में बने एक घर में उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया. लड़की की तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया. पीड़िता का इलाज अस्पताल में चल रहा है. यहीं उसने पुलिस को इस घटना की जानकारी दी.
पुलिस ने पीड़िता का बयान सिटी मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराया और उसे मेडिकल के लिए भेज दिया. मामले में पुलिस ने पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. पीड़िता की तहरीर पर गांव के तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.
बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद से आरोपी फरार हैं. उनकी तलाश में पुलिस कई जगहों पर दबिश दे रही है. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वो घर पर खाना बना रही थी. तभी गांव के दो परिचित उसके पास आए और उसके साथ दूसरी बाइक पर दो लोग और थे.
परिचित ने मुझे बाइक से घूमाने को कहा. इस पर मैं तैयार हो गई और वो मुझे घर से दूर विध्यांचल ले गए. जहां नशीला पदार्थ सुंघाकर बंधक बनाया और तीन युवकों ने उसके साथ बारी-बारी से रेप किया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story