अपहरण के बाद नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप, हालत बिगड़ी तो सड़क पर फेंककर भागे 8 युवक

रांची: रांची में अपने बॉयफ्रेंड से मिलकर निकली एक नाबालिग लड़की से गैंगरेप की वारदात हुई है। आठ युवकों ने मिलकर उसे किडनैप कर लिया और इसके बाद एक मकान में ले जाकर उसका गैंगरेप किया।
अत्यधिक रक्तस्राव से लड़की बेहोश हो गई तो उसे सड़क के किनारे फेंक कर आरोपी फरार हो गए। बाद में होश में आने पर लड़की किसी तरह अपने दोस्त के घर पहुंची और इसके बाद यह मामला सामने आया।
पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पीड़िता खूंटी जिले की रहनेवाली है। उसने पुलिस को बताया है कि वह शनिवार की शाम तुपुदाना स्थित हुलहुंडू में अपने दोस्त से मिलने आई थी। उससे किसी बात पर अनबन होने के बाद वह अकेले सड़क पर निकल आई।
इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने उसका अपहरण कर लिया और रांची के नामकुम इलाके में एक घर में ले गए। यहां आठ युवकों ने उसका सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) किया। रातभर हैवानियत करने के बाद जब नाबालिग की स्थिति बिगड़ती देखी तो उसे बाइक से लाकर दसमाइल चौक में सड़क पर फेंक कर फरार हो गए।
बाद में दोस्त उसे लेकर तुपुदाना ओपी पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पीड़िता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छानबीन के दौरान पुलिस को घटनास्थल पर शराब की बोतलें मिली हैं। हटिया डीएसपी राजा कुमार मित्रा ने कहा कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।






