भारत

नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप, 4 युवकों ने वारदात को दिया अंजाम

jantaserishta.com
21 April 2022 6:55 PM IST
नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप, 4 युवकों ने वारदात को दिया अंजाम
x
पढ़े पूरी खबर

अलवर: राजस्थान में अलवर जिले के नारायणपुर थाना में एक नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. पीड़ित बच्ची के परिजनों ने बुधवार रात नारायणपुर थाने में शिकायत दर्ज करवाई. पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल टेस्ट करवाया है.

जानकारी के मुताबिक, नारायणपुर उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत की ढाणी में चार युवकों ने नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप किया. उन्होंने नाबालिग को धमकी भी दी. इसके बाद डरी-सहमी बच्ची ने घर आकर परिजनों को बताया. 20 अप्रैल को पोक्सो एक्ट सहित आईपीसी की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया. वारदात सामने आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी. इसकी जांच बानसूर सीओ मृत्युंजय मिश्रा कर रहे हैं.
डीएसपी मृत्युंजय मिश्रा ने बताया कि वारदात 19 अप्रैल की रात को हुई. नारायणपुर उपखंड के एक गांव में चार युवकों ने नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप किया और मौके से फरार हो गए. इस मामले में पॉक्सो और 376-D की धाराओं में केस दर्ज किया गया. एक मुख्य आरोपी नामजद है. आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम गठित कर दी गई है. आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story