भारत

युवती के साथ गैंगरेप, 5 आरोपी गिरफ्तार

Shubhra Nandy
12 July 2021 6:50 AM IST
युवती के साथ गैंगरेप, 5 आरोपी गिरफ्तार
x
पुलिस ने बताया कि पहली घटना लगभग पांच महीने पहले हुई थी

केरल: पुलिस ने बताया कि पहली घटना लगभग पांच महीने पहले हुई थी और एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने कहा कि इसके बाद कुछ अज्ञात लोगों ने युवती के साथ दो बार सामूहिक दुष्कर्म किया जिसमें हाल में हुई चार जुलाई की घटना भी शामिल है।

पीड़िता के बयान के अनुसार, सामूहिक दुष्कर्म की दोनों घटनाओं में तीन व्यक्ति शामिल थे जिनमें से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि तीसरा आरोपी फरार है जिसे पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि पीड़िता युवती मानसिक रूप से अस्वस्थ है और अक्सर बिना किसी को बताए अपने घर से बाहर चली जाती है। कुछ लोग उसे घर या पुलिस थाने छोड़ जाते हैं लेकिन कुछ मौकों पर वे उसकी मानसिक स्थिति का फायदा भी उठाते हैं। सभी आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं।

Next Story