भारत
विदेशी महिला के साथ गैंगरेप, बाइक से घूमने निकली थी, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
jantaserishta.com
2 March 2024 9:57 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
चार युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
दुमका: दुमका जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरुमाहाट के स्पेन की विदेशी महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। हालांकि अबतक इस मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस इस मामले में तीन को हिरासत में लिया है। बाकी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है। जानकारी के मुताबिक दो अलग-अलग बाइक से स्पेन की एक महिला व एक पुरुष टूरिस्ट निकले थे। देर शाम हो जाने की वजह से हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरमाहाट के समीप विश्राम के लिए रुके थे।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक देर रात करीब 10 बजे 7 से 8 की संख्या में पहुंचे युवकों ने पहले उनके साथ मारपीट की फिर उसके साथ दुष्कर्म भी किया। इस घटना में दोनों घायल हो गए हैं। इधर घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस रात में ही घटनास्थल के पास पहुंचकर दोनों को सरैयाहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां महिला का इलाज चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक इस घटना में पुलिस ने हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुंजी गांव के चार युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इधर घटना की जानकारी मिलते ही एसपी पीताम्बर सिंह खेरवार, जरमुंडी एसडीपीओ संतोष कुमार व दुमका डीएसपी रात से ही हंसडीहा में कैंप कर रहे हैं।
Tagsदुमकादुमका न्यूज़दुमका पुलिससामूहिक दुष्कर्मस्पेनझारखंडDumkaDumka NewsDumka PoliceGang RapeSpainJharkhand
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





