
x
पढ़े पूरी खबर
जिंद: हरियाणा के जिंद जेल में बंद महिला कैदी के साथ गैंररेप का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि यह वारदात महिला कैदी के साथ रोहतक PGI में हुई. पीड़िता का आरोप है कि पुलिसकर्मी प्रिजनर वैन खड़ी कर कागजात तैयार करा रहे थे. इसी दौरान दो कैदियों ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाया और उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया.
पीड़िता की शिकायत पर थाना सिविल लाइन में जीरो FIR दर्जसिविल लाइन में जीरो FIR दर्जकर रोहतक पुलिस को भेज दी है. पुलिस ने बताया कि महिला नशीले पदार्थ की तस्करी के जुर्म में सजा काट रही है. रोहतक पीजीआई में उसका इलाज चल रहा है. आरोप लगाने वाली महिला कैदी के खिलाफ भी तनाव के चलते जेल में जान देने की कोशिश करने का मामला दर्ज है.
बताया जा रहा है कि बीती 20 फरवरी को प्रिजनर वैन से महिला को इलाज के लिए पीजीआई रोहतक ले जाया गया था. वैन में उसके साथ कैदी मनीष और सतीश भी था. पीजीआई में वैन खड़ी कर सुरक्षाकर्मी कागजात तैयार करवा रहे थे. इसी दौरान महिला कैदी के साथ गैंगरेप की घटना हुई. पीड़िता आरोप है कि उसे कोल्ड ड्रिंग में कोई नशीला पदार्ज पिया गया फिर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया.
पुलिस ने बताया कि जींद सिविल लाइन थाना पुलिस ने महिला कैदी की शिकायत पर कैदी मनीष तथा बंदी सतीश के खिलाफ नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कर जीरो एफआईआर रोहतक पुलिस को भेज दी है. जींद सिविल लाइन थाना प्रभारी सुखबीर ने बताया कि महिला कैदी की तरफ से शिकायत मिली थी. जिसके आधार पर मामला दर्ज किया गया है. घटना स्थल पीजीआई रोहतक बताया गया है. इसलिए जीरो एफआईआर रोहतक पुलिस को भेज दी गई है. मामले में पुलिस की जांच जारी है.
Tagsजिंदजिंद न्यूज़महिला कैदी के साथ गैंररेपगैंररेपगैंररेप का मामलाप्रिजनर वैनदुष्कर्मJindJind NewsGang Rape with Female PrisonerGang RapeGang Rape CasePrisoner VanRape
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





