भारत

महिला यात्री के साथ गैंगरेप...ड्राइवर, कंडक्टर और क्लनीर ने वारदात को दिया अंजाम

jantaserishta.com
12 March 2022 10:59 PM IST
महिला यात्री के साथ गैंगरेप...ड्राइवर, कंडक्टर और क्लनीर ने वारदात को दिया अंजाम
x
पढ़े पूरी खबर

धार: मध्य प्रदेश के धार जिले के मनावर में शुक्रवार शाम बस ड्राइवर, कंडक्टर और क्लनीर ने एक महिला यात्री के साथ गैंगरेप किया. मामला सामने आने के बाद महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को मनावर के गुलाटी रोड पर काले पाटे के पास एक बस से महिला के चीखने की आवाज सुनाई दी. इससे आसपास के लोग इकट्ठा हो गए. लोगों ने जाकर देखा तो बस के अंदर एक महिला सहमी हुई बैठी थी. बस का क्लीनर पंकज, कंडक्टर गंगाराम और ड्राइवर कमल बस के अंदर थे. भीड़ को देखकर तीनों वहां से भाग निकले. वहां जमा लोग महिला को मनावर थाने लेकर पहुंचे.
इस संबंध में SDOP धीरज बब्बर ने बताया कि दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज किया है. शीघ्र ही तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी. पुलिस की टीम आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए रवाना की गई है. पुलिस ने बताया कि भगवती बस से एक महिला कुक्षी से बैठी थी. जब रोंगसली के पास उसने कंडक्टर से उतरने के लिए कहा तो कंडक्टर ने उसे बताया कि रोंगसली निकल चुकी है, आप गंधवानी में उतर जाना.
गंधवानी में जब महिला उतरी तो उसका बैग कंडक्टर ने नहीं दिया और कहा कि हम मनावर में आपको बैग दे देंगे तो मनावर उतर जाना. इस तरह महिला को बस कंडक्टर आगे तक ले गया. मनावर में जब बस की सारी सवारियां उतर गईं तो महिला को वापस घर छोड़ने की बात को लेकर कंडक्टर ने बस में बैठाए रखा. इसके बाद बस को आरोपी एक कच्चे रास्ते पर ले गए, जहां कंडक्टर ने महिला के साथ दुष्कर्म किया. महिला की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है. आरोपियों की तलाश की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story