भारत

महिला कांस्टेबल के साथ गैंगरेप, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

jantaserishta.com
26 Sept 2021 6:18 AM IST
महिला कांस्टेबल के साथ गैंगरेप, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
x
बड़ी खबर

मध्य प्रदेश के नीमच में एक महिला कांस्टेबल के साथ गैंग रेप का मामला सामने आया है. महिला कांस्टेबल के साथ गैंग रेप के मामले में पुलिस मामला दर्ज कर एक्टिव मोड में आ गई. पुलिस ने एक आरोपी और उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया है जबकि तीन आरोपी अभी भी फरार हैं. महिला कांस्टेबल की आरोपी से फेसबुक के जरिए दोस्ती हुई थी.

महिला थाना प्रभारी अनुराधा गिरवाल इस संबंध में बताया कि पीड़ित महिला कांस्टेबल की पवन लोहार नाम के एक लड़के से फेसबुक के जरिए दोस्ती हुई थी जिसके बाद दोनों वॉट्सएप पर भी बात करने लगे थे. दोनों मिलने लगे थे. लड़का भी पीड़िता से मिलने इंदौर जाता था और उसे लेकर भी आता था. उन्होंने बताया कि 9 जून को पवन के भाई धीरेंद्र का जन्मदिन था जिसके लिए पवन इंदौर से पीड़िता को लेकर आया था.
महिला थाना प्रभारी की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता की ओर से दी गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि मनासा स्थित पवन के घर पर उसके भाई धीरेंद्र और विजय ने उसके साथ रेप किया और वीडियो भी बना लिया. पीड़िता ने जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया. पीड़ित कांस्टेबल की शिकायत में कहा गया है कि जब पवन आया तो उसे अपने साथ हुई घटना के संबंध बताया लेकिन उसने मुझे ही गलत ठहरा दिया.
महिला कांस्टेबल ने पवन पर भी रेप करने का आरोप लगाया है. इस मामले में जब पीड़िता महिला आरक्षक ने पवन की मां से शिकायत की तो उसकी मां निर्मला ने उल्टा लड़की को ही धमकाया कि वह इस मामले में कुछ ना कहें वरना उसके लिए ठीक नहीं रहेगा. जैसे-तैसे महिला आरक्षक वहां से निकली और बाद में उसमें नीमच महिला थाने पहुंचकर पूरे घटनाक्रम का ब्यौरा देते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई.
मामला महिला कांस्टेबल से जुड़े होने के कारण पुलिस तत्काल एक्टिव मोड में आ गई और पवन तथा उसकी मां निर्मला को गिरफ्तार कर लिया. धीरेंद्र, विजय के साथ उसके फूफा पर भी धारा 376, 376 डी और 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है. तीन आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story