भारत

बच्चे के साथ सामूहिक कुकर्म, शिकायत पर दोनों अरेस्ट

Nilmani Pal
26 Feb 2023 1:54 PM IST
बच्चे के साथ सामूहिक कुकर्म, शिकायत पर दोनों अरेस्ट
x

सोर्स न्यूज़   - आज तक  

यूपी। कौशांबी जिले में दरिंदगी की एक ऐसी वारदात सामने आई है जिसे जानकर आपके होश उड़ जाएंगे. सात साल के मासूम बच्चे को 20 रुपये का लालच देकर उसके साथ दो युवकों ने कुकर्म की घटना को अंजाम दिया है. घटना के बाद जब बच्चा रोते हुए घर पहुंचा और घटना की जानकारी परिजनों को दी तो वो भी सुनकर हैरान रह गए. इसके बाद बच्चे की मां ने दो नामजद युवकों के खिलाफ थाने में केस दर्ज करा दिया. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की. इसके बाद दोनों को जेल भेज दिया गया. ये मामला करारी थाना क्षेत्र के एक गांव का है. गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसका 7 साल का बेटा घर के बाहर खेल रहा था जबकि परिवार के अन्य सदस्य घर के अंदर थे.

इस बीच बड़ा तालाब म्योहर गांव के रहने वाले आरोपी युवक सत्येंद्र पासी और मैना पासी उसके पास आए और मेरे बच्चे को 20 रुपए का लालच देकर अपने साथ फुसलाकर खेत की तरफ ले गए. सरसों के खेत में दोनों युवकों ने बच्चे के साथ कुकर्म किया. बच्चा जब रोने-चीखने लगा तो उसे छोड़कर दोनों युवक भाग निकले. बच्चे ने घर पहुंचकर मां को आपबीती सुनाई तो मां भी सुनकर दंग रह गई. बच्चे की मां उसे लेकर फौरन थाने पहुंच गई. शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 377, 5जी/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया. दोनों को जेल भेज दिया गया है.

इस घटना को लेकर एडिशनल एसपी समर बहादुर ने बताया कि करारी थाना क्षेत्र में एक 7 साल के बच्चे के साथ दो युवकों ने कुकर्म में किया है. केस पंजीकृत कर लिया गया है और दोनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी हो गई है.

Next Story