भारत

नाबालिग के साथ गैंगरेप, फिर हुआ कुछ ऐसा परिजनों के पैरों तले खिसक गई जमीन

jantaserishta.com
27 July 2021 11:22 AM IST
नाबालिग के साथ गैंगरेप, फिर हुआ कुछ ऐसा परिजनों के पैरों तले खिसक गई जमीन
x
सामूहिक दुष्कर्म का मामला तब सामने आया है.

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक नाबालिग के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म का मामला तब सामने आया जब पीड़िता 5 महीने की प्रेग्नेंट हो गई. पीड़िता की अचानक तबीयत बिगड़ी तो परिजन उसे हॉस्पिटल ले गए, जहां इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया कि उनकी बेटी गर्भ से है. यह बात सुनकर परिजनों के पैरों तले जमीन ही खिसक गई.

लड़की के पिता ने बताया है कि करीब पांच महीने पहले उनकी चौदह साल की बेटी सड़क की ओर अकेले टहलने गई थी, इस दौरान चार युवकों ने बेटी का मुंह बंद कर सुनसान जगह लेकर चले गए, उसके बाद बेटी के साथ चारों आरोपितों ने बारी-बारी सामूहिक दुष्कर्म किया.
लड़की के पिता ने कहा, 'उसके बाद बेटी को जान से मारने की धमकी देते हुए घटना के बारे में किसी को कोई जानकारी न देने की बात कही, जिससे वह डरकर अपने साथ हुए घटना की जानकारी किसी को नहीं दी, अब पांच महीने बाद जब उसकी अचानक तबियत बिगड़ गई, तब उसे अस्पताल ले गए.'
लड़की के पिता ने कहा, 'जांच में पता चला कि उनकी बेटी के गर्भ में बच्चा है, उसके बाद बेटी ने आप बीती बताते हुए रोने लगी.' आरोप है कि इस मामले में बेटी को लेकर थाने पहुंच कर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, लेकिन उन्हें कई दिनों तक थाने का चक्कर लगाने के बाद बाद भी न्याय नहीं मिला.
लोकलज्जा के भय से पीड़िता ने मामले को छिपाए रखा, अब जब वो गर्भवती हो गई और परिजनों को मामले की जानकारी हो गई तब न्याय के लिए थाने गई लेकिन वहां भी उसकी नहीं सुनी गई, तब शहर के सबसे बड़े पुलिस अधिकारी के पास परिजन पहुंचे, तब जाकर मामला दर्ज हुआ. आरोपी अभी भी खुलेआम घूम रहे हैं.
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही पीड़िता के पिता की तहरीर पर चार आरोपित बिट्टू यादव, संदीप चौरसिया, टीपू लोहार और कुंदन के खिलाफ सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है. आरोपियों के विरुद्ध शख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story