भारत

ब्रिज के नीचे गैंगरेप, 4 आरोपियों को दबोचा गया

jantaserishta.com
23 July 2022 9:29 AM IST
ब्रिज के नीचे गैंगरेप, 4 आरोपियों को दबोचा गया
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

सभी 4 आरोपी इलेक्ट्रिक विभाग में रेलवे कर्मचारी हैं.

नई दिल्ली: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बने फुटओवर ब्रिज के नीचे गैंगरेप का मामला सामने आया है. घटना 21 जुलाई की रात की बताई जा रही है. दिल्ली पुलिस ने इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों में से एक महिला का जानकार बताया जा रहा है. रेलवे के डीसीपी हरेंद्र सिंह ने बताया कि 30 साल की पीड़िता के साथ गुरुवार रात रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म 8-9 पर इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस स्टाफ ने रेप की घटना को अंजाम दिया. सभी 4 आरोपी इलेक्ट्रिक विभाग में रेलवे कर्मचारी हैं.

ये घटना 22 जुलाई की रात साढ़े बारह बजे की बताई जा रही है. गैंगरेप की घटना को ट्रेन लाइटिंग हट में घटित हुई.
करीब एक सप्ताह पहले भी दिल्ली के वसंत विहार में नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामना आया था. दिल्ली पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story