भारत

महिला सफाईकर्मी के साथ दो बार गैंगरेप...आश्रम के अध्यक्ष ने साथियों संग मिलकर बनाया हवस का शिकार

Admin2
17 Feb 2021 8:37 PM IST
महिला सफाईकर्मी के साथ दो बार गैंगरेप...आश्रम के अध्यक्ष ने साथियों संग मिलकर बनाया हवस का शिकार
x
शमर्नाक घटना

दिल्ली से सटे नोएडा में महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है. दनकौर थाना में अदालत के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ महिला के साथ गैंगरेप का केस दर्ज किया गया है. पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि थाना दनकौर क्षेत्र स्थित एक वृद्ध आश्रम में काम करने वाली महिला ने आश्रम के अध्यक्ष और प्रबंधक सहित चार लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है. उन्होंने बताया कि यह मामला अदालत के आदेश पर दर्ज हुआ है. उन्होंने बताया कि महिला आश्रम में सफाईकर्मी के रूप में काम करती है. पीड़िता का आरोप है कि पांच मई और 17 मई, 2020 को संस्था के अध्यक्ष और उसके साथी ने उसके साथ दो बार गैंगरेप किया था. उन्होंने बताया कि आरोपों के अनुसार आश्रम के प्रबंधक और उसकी सहयोगी ने गैंगरेप में उनका सहयोग किया.

प्रवक्ता ने बताया कि पीड़िता का आरोप है कि वो मामले की शिकायत दर्ज कराने के लिए थाने गई, लेकिन पुलिस ने उसकी एक न सुनी, जिसके बाद उसने अदालत का दरवाजा खटखटाया.

Next Story