भारत

गैंगरेप: छात्रा को बनाया हवस का शिकार, अग्निवीर भी पहुंचा सलाखों के पीछे

jantaserishta.com
2 Aug 2024 1:13 PM IST
गैंगरेप: छात्रा को बनाया हवस का शिकार, अग्निवीर भी पहुंचा सलाखों के पीछे
x

सांकेतिक तस्वीर

कोर्ट में पेश.
अलवर: अलवर में नाबालिक छात्रा से गैंगरेप का आरोपी अग्निवीर को अलवर पुलिस ने उत्तराखंड से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी अग्निविर को 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
कठूमर डीएसपी जोगेंद्र राजावत ने बताया की क्षेत्र में एक नागाबिक के साथ गैंग रेप का मामला सामने आया था। पीड़िता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद जांच शुरू की। आरोपी गैंगरेप की घटना के बाद से फरार हो गए थे।
डीएसपी जोगेंद्र राजावत ने बताया कि जब मामले की जांच की तो सामने आया की आरोपी भावेश अग्निवीर योजना के तहत सेना में भर्ती हो चुका है। गैंगरेप की घटना के बाद से वह फरार था। पता चला कि वह उतराखंड में ड्यूटी जॉइन कर चुका है। बुधवार की शाम को आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस अन्य की तलाश में जुटी हुई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story