टीकरी बार्डर पर सामूहिक दुष्कर्म: किसान नेता गिरफ्तार, पढ़े पूरा मामला

बहादुरगढ़. किसान आंदोलन (Kisan Andolan) के दौरान पश्चिम बंगाल की युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है. एसआईटी ने मुख्य आरोपी अनिल मलिक (Anil Malik) को भिवानी से बुधवार को गिरफ्तार कर लिया. अनिल मलिक पर पुलिस ने इनाम घोषित किया था. दो अन्य आरोपी अनूप चनौत और अंकुर सांगवान अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है. युवती से दुष्कर्म मामले में 20 से ज्यादा किसान और किसान नेताओं से पुलिस ने पूछताछ की है. मालूम हो कि युवती किसान आंदोलन में भाग लेने पश्चिम बंगाल से आई थी. दुष्कर्म के बाद कोरोना संक्रमण की वजह से उसकी मौत हो गई थी. पीड़िता के पिता ने दो महिलाओं समेत 6 लोगों पर मामला दर्ज करवाया था. मामले की जांच के लिए एसआईटी (SIT) गठित की गई थी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





