भारत

हाईवे पर गैंगरेप, नाबालिग को बनाया गया निशाना

jantaserishta.com
15 Feb 2022 7:56 AM IST
हाईवे पर गैंगरेप, नाबालिग को बनाया गया निशाना
x
पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है.

अहमदाबाद: गुजरात के भावनगर-अलंग हाईवे पर 15 साल की नाबालिग के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक एक कार में 3 आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया. हालांकि पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इसके साथ ही तीनों आरोपियों के खिलाफ 24 घंटे में चार्जशीट दाखिल हो गई है.

जानकारी के मुताबिक ये घटना शुक्रवार देर रात करीब 10 बजे की है. एक आरोपी मनसुख सोलंकी (35) ने देखा कि पीड़िता घर के बाहर अकेली खड़ी हुई है. उसने अपने दोस्त संजय मकवाना (25) के साथ मिलकर उसे कार में घुमाने का लालच दिया. इसके बाद आऱोपियों ने अपने दोस्त मुस्तफा शेख (35) को भी फोन कर बुला लिया.
इसके बाद आरोपी ट्रैपज गांव के पास एक निर्माणाधीन पुल के नीचे कार ले गए. जहां जहां तीनों ने इस गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया. दुस्साहस करने के बाद शेख मौके से फरार हो गया, जबकि सोलंकी और मकवाना लड़की को कार में बिठाकर भावनगर ले गए.
आरोपी शनिवार की सुबह करीब डेढ़ बजे हाईवे पर एक होटल में नाश्ता करने के लिए भी रुके, जब होटल मालिक ने कार में बैठी लड़की को देखा तो उसने पुलिस को सूचना दी. इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story