भारत

होटल की छत पर गैंगरेप, महिला को चार लोगों ने बनाया हवस का शिकार

jantaserishta.com
22 Feb 2025 10:04 AM IST
होटल की छत पर गैंगरेप, महिला को चार लोगों ने बनाया हवस का शिकार
x

सांकेतिक तस्वीर

तीन गिरफ्तार.
बेंगलुरु: बेंगलुरु के कोरमंगला इलाके में चार लोगों ने एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. बताया जाता है कि शुक्रवार आरोपियों ने महिला को पुरानी जान-पहचान का झांसा देकर अपने जाल में फंसाया. इसके बाद महिला को एक होटल में बुलाया फिर छत पर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया. इसके बाद उसे वहां से भगा दिया.
कोरमंगला पुलिस ने पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड से अजीत, विश्वास और शिवू के रूप में पहचाने गए तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया है. जबकि एक अभी भी फरार है. आरोपी एचएसआर लेआउट के एक होटल में काम करते हैं.
पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी की तलाश की जा रही है. साथ ही मामले में सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस उपायुक्त (दक्षिणपूर्व) सारा फातिमा ने कहा कि पुलिस को शुक्रवार सुबह करीब 7.30-8 बजे सूचना मिली. इस जघन्य कृत्य में चार आरोपी शामिल हैं. पीड़िता की मेडिकल जांच और अन्य प्रक्रियाएं भी पूरी कर ली गई हैं.
घटना शुक्रवार सुबह हुई. जांच के दौरान हमें और जानकारी मिलेगी. प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि वह किसी दोस्त से मिलने गई थी. पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि महिला अच्छे परिवार से ताल्लुक रखती है और दिल्ली की है. फिलहाल वह बेंगलुरु में रह रही है.
आपको बता दें कि इस साल जनवरी में बेंगलुरु के होयसला नगर इलाके में एक निर्माणाधीन साइट पर छह साल की बच्ची की यौन उत्पीड़न के बाद हत्या कर दी गई थी. फरवरी 2024 में कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने खुलासा किया कि बेंगलुरु में 2021-2023 के बीच बलात्कार के 444 मामले दर्ज किए गए.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story