भारत

शादी के नाम पर युवती से गैंगरेप: ऑटो का उठाया फायदा और फिर...

jantaserishta.com
17 Dec 2020 4:47 PM IST
शादी के नाम पर युवती से गैंगरेप: ऑटो का उठाया फायदा और फिर...
x
DEMO PIC 
दो दिनों तक लगातार चार युवकों ने बारी-बारी से गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया...

बांका. बिहार के बांका (Banka) में शादी के नाम पर झांसा देकर युवती से गैंगरेप (Gang Rape) करने का मामला सामने आया है. यहां युवती को ऑटो से देवघर ले जाया गया और दो दिनों तक लगातार चार युवकों ने बारी-बारी से गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया. घटना आनंदपुर ओपी क्षेत्र की है जिसे बीते 9 दिसंबर को अंजाम दिया गया.

पुलिस को शिकायत मिलने पर आनंदपुर पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए चारो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है साथ ही लड़की को अगवा करने में प्रयुक्त ऑटो को भी जब्त कर लिया गया है. घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद देर रात एसपी अरविंद कुमार गुप्ता ने पूछताछ कर सभी के विरुद्ध स्पीडी ट्रायल चलाकर सजा दिलाने की बात कही.
मामले में शामिल चारों गिरफ्तार युवक जमुई जिले के सिमुलतला तब क्षेत्र के बारोधिया निवासी अरविंद यादव, आरिफ अंसारी, सियाटांड़ निवासी रवि ठाकुर एवं आनंदपुर के गोरियम्मा निवासी मंटू कुमार शामिल हैं. बताया जा रहा है कि चारो युवकों ने पहले युवती को अगवा कर देवघर के किसी मकान में रखा फिर दो दिनों तक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.
इसके बाद सभी ने पीड़िता को आनंदपुर ओपी के खरना गांव के निकट छोड़ दिया और भाग गए. घटना के बाद युवती ने आनंदपुर ओपी में चारो के विरुद्ध मामला दर्ज कराया. इस घटना के बाद युवती का इलाज बांका सदर अस्पताल में कराते हुए भागलपुर मेडिकल टेस्ट करा गया और उस लड़की का बयान दंडाधिकारी के सामने भी दर्ज करा दिया गया है. इस बाबत एसपी अरविंद कुमार गुप्ता ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि गैंगरेप की घटना में शामिल सभी आरोपियों के विरुद्ध स्पीडी ट्रायल चलवाकर उनको कड़ी सजा दिलवाई जाएगी.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story