भारत

दरिंदों ने मदद के बहाने किया महिला का गैंगरेप

jantaserishta.com
16 April 2022 3:01 PM IST
दरिंदों ने मदद के बहाने किया महिला का गैंगरेप
x

नई दिल्ली: दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके से गैंगरेप का मामला सामने आया है. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने 4 घंटे के अंदर ही 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक आरोपी फरार है. बताया जा रहा है कि महिला अपनी बेटी को ढूंढ रही थी. जो रात के समय घर से बिना बताए कहीं चली गई थी. उसी दौरान 4 लोगों ने मदद करने के बहाने मादीपुर ले गए जहां उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया.

36 साल की महिला नेपाल की रहने वाली है और वो पति और बच्चों के साथ पंजाबी बाग इलाके में रहती है. शिकायत के मुताबिक गुरुवार की रात महिला की नाबालिग बेटी बिना कुछ बताए कहीं चली गई थी और वो उसे ढूंढने के लिए निकली थी. इलाके में एक रेस्टोरेंट के बाहर चार आरोपी उसकी मदद के बहाने उसे बहला-फुसलाकर मादीपुर के एक मकान में ले गए. जहां पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया.
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसे बेटी को ढूंढ निकालने की बता कही. इसलिए उसने उन पर भरोसा किया और चली गई. मादीपुर में एक खाली मकान में ले जाकर उसे पहले धमकाया और उसकी पिटाई की. फिर बारी-बारी से सभी ने गैंगरेप किया. इस घटना के बाद पीड़िता सदमे हैं और पुलिस उसकी काउंसलिंग करा रही है.
वहीं पुलिस का कहना है कि एक महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. पीड़िता की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई की गई और तीन आरोपियों को पकड़ लिया गया. एक आरोपी फरार है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story