भारत

दो स्कूली छात्राओं से गैंगरेप, तीन किशोर गिरफ्तार

Admin4
13 March 2024 11:01 AM GMT
दो स्कूली छात्राओं से गैंगरेप, तीन किशोर गिरफ्तार
x
रांची। गुमला जिले के डुमरी थाना क्षेत्र की दो स्कूली छात्राओं के साथ गैंगरेप की वारदात हुई है। पुलिस ने इस मामले में तीन नाबालिग किशोरों को बुधवार को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेज दिया है।
थाने में दर्ज कराई गई एफआईआर के अनुसार, आठवीं और दसवीं में पढ़ने वाली दो छात्राएं 9 मार्च को गुमला के टांगीनाथ में मेला घूमने गई थीं। वहां उनकी मुलाकात एक परिचित लड़के से हुई। उसने दोनों को अपनी बाइक पर घर छोड़ने का वादा किया, लेकिन वह दोनों को दूसरी जगह ले गया। वहां उसने अपने दो अन्य दोस्तों को बुला लिया।
तीनों ने दोनों लड़कियों से सामूहिक दुष्कर्म किया और उन्हें वहीं छोड़कर भाग गए। लड़कियों ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी, तब पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
Next Story