भारत

दो स्कूली छात्राओं से गैंगरेप, गई थीं मेला घूमने, 3 नाबालिग गिरफ्तार

jantaserishta.com
13 March 2024 4:25 PM IST
दो स्कूली छात्राओं से गैंगरेप, गई थीं मेला घूमने, 3 नाबालिग गिरफ्तार
x

सांकेतिक तस्वीर

बाइक पर घर छोड़ने का वादा किया.
रांची: गुमला जिले के डुमरी थाना क्षेत्र की दो स्कूली छात्राओं के साथ गैंगरेप की वारदात हुई है. पुलिस ने इस मामले में तीन नाबालिग किशोरों को बुधवार को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेज दिया है.
थाने में दर्ज कराई गई एफआईआर के अनुसार, आठवीं और दसवीं में पढ़ने वाली दो छात्राएं 9 मार्च को गुमला के टांगीनाथ में मेला घूमने गई थीं. वहां उनकी मुलाकात एक परिचित लड़के से हुई। उसने दोनों को अपनी बाइक पर घर छोड़ने का वादा किया, लेकिन वह दोनों को दूसरी जगह ले गया. वहां उसने अपने दो अन्य दोस्तों को बुला लिया.
तीनों ने दोनों लड़कियों से सामूहिक दुष्कर्म किया और उन्हें वहीं छोड़कर भाग गए. लड़कियों ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी, तब पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
रथ उत्सव में शामिल होने गई नाबालिग लड़की से गैंगरेप
तमिलनाडु में नाबालिक लड़की से दरिंदगी का मामला सामने आया है. राज्य के वेल्लाकोविल में एक धार्मिक जुलूस में शामिल होने पहुंची 17 साल की लड़की का कथित तौर पर सात लोगों ने किडनैप करने के बाद गैंगरेप किया. सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और तत्काल टीम गठित की गई. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
जानकारी के मुताबिक पीड़िता 9 मार्च को वीरा कुमारस्वामी मंदिर के रथ उत्सव में भाग लेने के लिए गांव गई थी. तभी आरोपियों ने उसका किडनैप कर लिया और उसके साथ गैंगरेप किया. लड़की के परिवार की शिकायत के बाद तमिलनाडु पुलिस की दो विशेष टीमें बनाई गईं.
पुलिस ने कामराजपुरकम से एक 32 वर्षीय आरोपी और दूसरे 29 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया. इसके बाद इन आरोपियों की निशानदेही के आधार पर पुलिस ने अन्य आरोपियों को भी धर दबोचा. फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
बता दें कि वीर कुमारस्वामी मुरुगन मंदिर कोंगु मंडलम (कंगयानाडु) के प्राचीन मंदिरों में से एक है. इस स्थान को "वेल्लाइकोविल" उर्फ ​​वेल्लाकोविल (या) वेल्लाकोइल कहा जाता है. यह मंदिर थिरुप्पुर जिले में करूर-कोवई की मुख्य सड़क पर वेल्लाकोविल टाउन में स्थित है. मंदिर करीब 600 साल पुराना है. यहां रथ उत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story