भारत
शादी से घर लौट रही तीन नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया
jantaserishta.com
24 Feb 2025 9:07 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
पुलिस का एक्शन जारी.
खूंटी: झारखंड के खूंटी जिले के रनिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक शर्मनाक वारदात हुई। खूंटी से एक शादी समारोह से लौट रही पांच बच्चियों को 10-12 युवकों ने अगवा कर लिया। उसके बाद पहाड़ी पर ले जाकर उनमें से तीन के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। रविवार को मामला पुलिस के पास पहुंचा। यहां पीड़िताओं ने बयान दर्ज कराया। पुलिस 10-12 लड़कों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
पीड़िताओं ने पुलिस को बताया कि 21 फरवरी की रात पांचों सहेलियां एक शादी समारोह से घर लौट रही थीं। उसी दौरान 10-12 लड़के पीछा करते हुए उनके पास आए और छेड़छाड़ करते हुए जंगलनुमा पहाड़ी की ओर ले जाने लगे। इनमें से एक बच्ची एक दरिंदे के हाथ को दांत से काट भाग निकली। हैवान बाकी चारों लड़कियों को साथ ले गए।
पुलिस को दिए बयान में 10 साल की एक पीड़िता ने बताया कि उसके साथ तीन दरिंदों ने दुष्कर्म किया। वहीं एक ने बताया कि उसके साथ तीन ने दुष्कर्म किया। एएसपी क्रिस्टोफर केरकेट्टा ने बताया कि पुलिस 10-12 लड़कों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सभी आरोपी जल्द पकड़ लिए जाएंगे।
खूंटी जिले के रनिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात शादी समारोह से लौट रही पांच बच्चियों को 10-12 युवकों ने अगवा कर लिया। उनमें से तीन के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। जब दरिंदे बच्चियों को पकड़कर जंगलनुमा पहाड़ी पर ले जा रहे थे, तब एक बच्ची एक दरिंदे के हाथ को दांत से काटकर भाग निकली। इसके बाद वह भागकर गांव पहुंची और मामले की जानकारी ग्रामीणों को दी। वह अपने साथ ग्रामीणों को लेकर घटनास्थल पर पहुंची तबतक सभी दरिंदे भाग चुके थे। पुलिस को दिए बयान में 10 साल की एक पीड़िता ने बताया कि उसके साथ तीन दरिंदों ने दुष्कर्म किया। वहीं एक अन्य पीड़िता ने बताया कि उसे सात दरिंदों ने पकड़ रखा था, तीन ने दुष्कर्म किया। एक का बयान दर्ज नहीं हो पाया था।
अपर पुलिस अधीक्षक क्रिस्टोफर केरकेट्टा ने कहा, 'रविवार को पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। पीड़िताओं का बयान लेने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। 10-12 लड़कों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सभी आरोपी जल्द पकड़ लिए जाएंगे।'
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





