भारत
नाबालिग छात्रा से गैंगरेप, SHO ने लापरवाही मामले में 4 पुलिसकर्मी को किया सस्पेंड
jantaserishta.com
31 March 2024 11:18 PM IST

x
पढ़े पूरी खबर
पटना: नाबालिग छात्रा से गैंगरेप की वारदात मामले में पटना पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है. जांच के बाद पटना के सिटी एसपी पश्चिमी अभिनव धीमान ने थाना अध्यक्ष और तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है. बता दें कि 28 मार्च को कोचिंग के लिए घर से निकली एक छात्रा को गांव के ही युवकों द्वारा अगवा कर गैंगरेप किया गया था.
मामला पिपलावां थाना इलाके का है. पुलिस के मुताबिक, 28 मार्च को छात्रा कोचिंग जा रही थी, तभी गांव के ही युवकों ने अगवा कर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया था. 29 मार्च को परिजनों ने पीपलावां थाने में आवेदन देकर चार लोगों को नामजद किया था. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है. बाकी युवकों के गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.
पटना के फुलवारी शरीफ डीएसपी दीपक कुमार ने बताया कि नाबालिग बच्ची के लिखित आवेदन के आधार पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने बताया कि बच्ची का मेडिकल और न्यायालय में 164 का बयान भी दर्ज कराया जाएगा. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि गुरुवार को पीपलावां गांव की एक बच्ची अपने घर से कोचिंग जाने के लिए दोपहर 3 बजे के आसपास निकली थी.
दो घंटे कोचिंग चलता है, इसीलिए बच्ची ने कोचिंग पहुंचने से पहले ही एक दुकान से कुरकुरे खरीदने गई थी. इसी दौरान गांव के कुछ मनचले युवकों ने जबरन बच्ची का अपहरण कर लिया. इसके बाद पास के एक डेकोरेशन के गोदाम ले गए. बच्ची के परिजनों ने आरोप लगाया है कि पहले बच्ची से मारपीट की गई. फिर सर पर पिस्तौल रखकर उसे जान से मारने की धमकी दी.
इसके बाद बच्ची को बेहोश करके उसके साथ दुष्कर्म किया गया. जब बच्ची द्वारा शोर मचाने की प्रयास की गई, तो मनचले युवकों ने ग्रामीण तक उसकी आवाज नहीं पहुंचे, इसके लिए डेकोरेशन दुकान में रखी गई जनरेटर और पास के ऑटो को स्टार्ट कर दिया. बच्ची कोचिंग से 5 बजे तक घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने खोजना शुरू किया.
परिजनों जब कोचिंग पहुंचे तब उन्हें पता चला कि वह कोचिंग नहीं गई थी. काफी खोजबीन के बाद परिजनों को बच्ची डेकोरेशन के गोदाम में गंभीर हालत में मिली. परिजनों ने 29 मार्च शुक्रवार को इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी. परिजनों ने यह आरोप लगाया कि बच्ची के साथ गांव के ही मनचलो द्वारा गलत किया गया. इस मामले को तूल पकड़ते देख पुलिस हरकत में आई और आरोपियों में से 20 वर्षीय सूरज कुमार उर्फ सुरम मांझी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
पटना के सिटी एसपी पश्चिमी अभिनव धीमान ने बताया कि छात्रा के साथ गैंग रेप की वारदात हुई थी. इस मामले में एक आरोपी सूरज कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है. अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. वहीं, छात्रा से गैंगरेप मामले में स्थानीय थाना से बहुत बड़ी लापरवाही बरती गई है. इस मामले में थानेदार राहुल कुमार, ASI शशि भूषण प्रसाद, ASI हरिशंकर पंडित, थाने का मुंशी सूर्य देव कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है.
Tagsपटनापटना न्यूज़बिहारबिहार न्यूज़नाबालिग छात्रा से गैंगरेपगैंगरेपगैंगरेप का मामला4 पुलिसकर्मी सस्पेंडPatnaPatna NewsBiharBihar Newsgang rape of minor girlgang rapegang rape case4 policemen suspended
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





