भारत

नाबालिग लड़की का गैंगरेप, भाई पर टिकाई गई गन, 4 युवकों ने बनाया अश्लील वीडियो

jantaserishta.com
25 July 2021 2:15 PM IST
नाबालिग लड़की का गैंगरेप, भाई पर टिकाई गई गन, 4 युवकों ने बनाया अश्लील वीडियो
x

DEMO PIC

वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी है.

उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में मासूम भाई को गन प्वाइंट पर लेकर एक नाबालिग किशोरी के साथ चार युवकों द्वारा गैंगरेप करने का मामला सामने आया है. इस दौरान आरोपियों ने घटना की वीडियो भी अपने मोबाइल में क़ैद कर पीड़िता को मुंह खोलने पर वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी है.

शिकायत मिलने पर इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भिजवाकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है.
दरअसल, मामला फुगाना थाना क्षेत्र के एक गांव का है जहां शुक्रवार की देर रात एक 12 वर्षीय मासूम भाई को पड़ोस के चार युवकों ने गन प्वाइंट पर लेकर उसकी 15 वर्षीय नाबालिग बहन के साथ बारी-बारी से गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया.
आरोपियों ने नाबालिग के साथ गैंगरेप का वीडियो भी अपने मोबाइल में क़ैद कर पीड़िता को मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी है. बता दें कि आरोपियों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम उस वक्त दिया जब गैंगरेप पीड़िता के माता-पिता अपनी किसी रिश्तेदारी में बाहर गए हुए थे. बहरहाल, परिजनों के आने पर पीड़ित किशोरी ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी.
पीड़ित परिवार ने थाने पहुंचकर चारों आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है. इस मामले में पुलिस ने भी तत्काल गैंगरेप पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजकर मामले में चारों आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुक़दमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास शुरू कर दिया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story