भारत

नाबालिग लड़की से गैंगरेप: 3 गिरफ्तार, प्रेमी के साथ घूमते वीडियो रिकॉर्ड कर किया ब्लैकमेल

jantaserishta.com
7 March 2024 5:18 PM IST
नाबालिग लड़की से गैंगरेप: 3 गिरफ्तार, प्रेमी के साथ घूमते वीडियो रिकॉर्ड कर किया ब्लैकमेल
x

सांकेतिक तस्वीर

वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लड़की को आरोपी जबरदस्ती घर में ले गए जहां उन्होंने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया।
तुमकुरु: कर्नाटक के तुमकुरु शहर में एक नाबालिग लड़की से सामूहिक बलात्कार के आरोप में पुलिस ने गुरुवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि नाबालिग लड़की तुमकुरु में धार्मिक मेले में शामिल होने आई थी। आरोपियों ने लड़की को उसके प्रेमी के साथ घूमते हुए वीडियो रिकॉर्ड कर लिया और उसे ब्लैकमेल किया।
निजी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लड़की को आरोपी जबरदस्ती बंदेपाल्या के एक घर में ले गए जहां उन्होंने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। घटना की जानकारी होने के बाद पीड़िता के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
गैंगरेप पीड़िताओं की आत्महत्या के बाद बच्चियों के पिता ने लगाई फांसी
उत्तर प्रदेश के कानपुर में ईट भट्टे पर दो किशोरियों के आत्महत्या करने के बाद यहां हमीरपुर में पिता ने भी फांसी लगा ली है। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने इस घटना को लेकर ईट भट्टे पर काम करने वालों पर धमकी देने के आरोप लगाए हैं।
हमीरपुर जिले के सिसोलर थाना क्षेत्र के एक गांव के मजदूर पड़ोसी जिले के घाटमपुर क्षेत्र के बरौली गांव में ईट भट्टे पर मजदूरी करने गए थे। मजदूरों के परिवार की दो किशोरियां भी मजदूरी के लिए गई थी। ईट भट्टे में ठेकेदार रामस्वरूप के पुत्र रज्जू, भांजे संजू ने दोनों किशोरियों को शराब पिलाने के बाद उनके साथ गैंगरेप किया।
दरिदों ने इसका वीडियो भी बना डाला था। जिसके जरिए दोनो किशोरियों को ब्लैकमेल किए जाने लगा। दरिंदों की इस हरकत से क्षुब्ध होकर दोनों किशोरियां ईट भट्टे के पास पेड़ पर एक साथ फांसी के फंदे पर झूल गई थी। इस घटना के बाद ईट संचालकों ने पीड़ित परिजनों को मामला रफा दफा करने का दबाव बनाया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story