भारत

युवती से गैंगरेप: नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाई, आरोपी निकला चाचा

jantaserishta.com
29 Sept 2023 12:54 PM IST
युवती से गैंगरेप: नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाई, आरोपी निकला चाचा
x
घर पहुंची छात्रा ने जब घटना की जानकारी तो हड़कंप मच गया.
बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर से गैंगरेप की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां इंटर की एक छात्रा को अलग-अलग स्थान पर ले जाकर उसके चाचा सहित दो अन्य लोगो ने गैंगरेप किया. घर पहुंची छात्रा ने जब घटना की जानकारी तो हड़कंप मच गया. पुलिस से शिकायत के बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.
पीड़िता के परिजनों की तहरीर के आधार पर छात्रा के चाचा सहित दो अन्य युवकों के खिलाफ गैंगरेप की धाराओं में केस दर्ज किया गया है. पुलिस में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार, नाबालिग छात्रा एक इंटर कॉलेज में पढ़ती है. 26 सितंबर को उसके चाचा अमरजीत उसे बाइक से कॉलेज छोड़ने गया था. लेकिन अगले दिन 27 तारीख को वो छात्रा को लेकर एक होटल चला गया. जहां पर अमरजीत और उसके दोस्त मोहित त्यागी ने उसके साथ गैंगरेप किया.
फिर इसके बाद अमरजीत छात्रा को लेकर रेलवे स्टेशन पहुंचा. यहां पर उसके दूसरे दोस्त सुमित वर्मा ने छात्रा को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर गांव जाने के लिए ई रिक्शा में बैठा दिया. लेकिन रास्ते में उतारकर उसके साथ फिर से दुष्कर्म किया.
पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच करते हुए तीनों आरोपी मोहित त्यागी और छात्र के चाचा अमरजीत व उसके दूसरे दोस्त सुमित वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही उनपर गैंगरेप की धाराओं के तहत भी मुकदमा दर्ज किया गया है. वहीं, छात्रा को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है.
गौरतलब है कि बिजनौर जिले में छात्रा से रेप की चार दिनों में यह दूसरी घटना है. इससे पहले शेरकोट में कॉलेज जाते समय छात्रा से पड़ोस के गांव के युवक ने रेप किया था. पुलिस ने उसको भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story