भारत

आर्केस्ट्रा आर्टिस्ट से गैंगरेप, नशीली चीज खिलाई

jantaserishta.com
4 March 2024 9:42 AM GMT
आर्केस्ट्रा आर्टिस्ट से गैंगरेप, नशीली चीज खिलाई
x
साथी कलाकारों और कुछ लोगों के साथ एक गाड़ी से लौट रही थी।
रांची: झारखंड के पलामू जिले में आर्केस्ट्रा की महिला आर्टिस्ट से गैंगरेप की वारदात सामने आई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सोमवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता छत्तीसगढ़ की रहने वाली है। वह आर्केस्ट्रा पार्टी के साथ पलामू के हुसैनाबाद इलाके में कार्यक्रम पेश करने आई थी।
रविवार को वह साथी कलाकारों और कुछ लोगों के साथ एक गाड़ी से लौट रही थी। उनमें से कुछ युवकों ने महिला कलाकार को पहले नशीली चीज खिलाई, फिर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने महिला कलाकार को विश्रामपुर थाना क्षेत्र में रोड पर ही छोड़ दिया। स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।
पीड़िता के होश में आने के बाद मामले का खुलासा हुआ। विश्रामपुर थाना की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अजय और बिंदेश्वर को गिरफ्तार कर लिया है। दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
आरोपियों ने ही महिला कलाकार को छत्तीसगढ़ से कार्यक्रम के लिए बुलाया था। विश्रामपुर थाना प्रभारी सौरभ चौबे ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि दो दिन पहले ही झारखंड के दुमका में एक स्पेनिश महिला से गैंगरेप हुआ था। इस मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी संज्ञान लिया है।
Next Story