भारत

GANGRAPE: कोचिंग से घर जा रही छात्रा से गैंगरेप, और फिर हैवानों ने की ये हरकत

jantaserishta.com
20 Jan 2021 12:51 PM IST
GANGRAPE: कोचिंग से घर जा रही छात्रा से गैंगरेप, और फिर हैवानों ने की ये हरकत
x

DEMO PIC 

एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है.

मध्य प्रदेश के इंदौर से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. यहां 18 वर्षीय एक युवती के साथ पांच लोगों ने गैंगरेप किया और फिर जिंदा जलाने की कोशिश की. हालांकि, गनीमत की बात ये है कि आरोपी अपनी इस हरकत में सफल नहीं हो सके.

इंदौर पुलिस के मुताबिक, पीड़िता अपनी कोचिंग क्लास से वापस लौट रही थी, जब रात को करीब नौ बजे उसके साथ गैंगरेप किया गया. आरोपियों ने रेप करने के बाद पीड़िता को चाकू से मारा, मिट्टी का तेल डाला और जलाने की कोशिश की. लेकिन पीड़िता द्वारा शोर मचाने पर वहां कुछ लोग आ गए, जिसके डर से आरोपी भाग गए.
पुलिस के मुताबिक, इंदौर के भागीरथपुरा में रेलवे ट्रैक के पास दो लड़कों ने पहले पीड़िता के साथ जबरदस्ती की. उसके बाद तीन और लड़के आए और पीड़िता के साथ गैंगरेप किया.
पीड़िता को अभी शहर के ही एक अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर है. पुलिस ने अभी तक इस मामले में एक आरोपी को हिरासत में लिया है.
इंदौर पुलिस की ओर से अब इस मामले में बयान दर्ज किया जा रहा है, साथ ही केस की छानबीन शुरू कर दी गई है. आपको बता दें कि बीते दिनों में इस तरह की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिसके बाद लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story