भारत

2 सगी बहनों का गैंगरेप, पुलिस ने 5 आरोपियों को दबोचा, जाने पूरा केस

jantaserishta.com
6 Jun 2021 9:18 AM IST
2 सगी बहनों का गैंगरेप, पुलिस ने 5 आरोपियों को दबोचा, जाने पूरा केस
x
युवतियां यहां पर अपार्टमेंट में एक फ्लैट किराये पर लेकर रह रही थीं.

राजस्थान की राजधानी जयपुर में 2 सगी बहनों के साथ गैंग रेप का मामला सामने आया है. पुलिस ने मामले में एक्शन लेते हुए महिला समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

ये युवतियां जयपुर के प्रतापनगर के करोली टोडाभीम निवासी रह रही थीं. युवतियां यहां पर अपार्टमेंट में एक फ्लैट किराये पर लेकर रह रही थीं. युवतियों ने 2 नामजद आरोपियों समेत 4 पर गैंगरेप करने और उनके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया था.
शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पूजा के अलावा दयाराम, रविन्द्र, पंकज और अटल को गिरफ्तार कर लिया गया.
प्रतापनगर पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है. पीड़ित बहनों की उम्र 20 साल के करीब बताई जा रही है. कहा जा रहा है कि आरोपियों में से कुछ आरोपी एक-दूसरे परिचित हैं.
जानकारी मिली थी कि 19 और 20 साल की दो बहनें प्रताप नगर क्षेत्र में स्थित एक अपार्टमेंट में किराए के फ्लैट पर रहती थीं. दोनों करौली की रहने वाली हैं. छोटी बहन एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती है और बड़ी बहन में फ्लैट पर ही रहती है. 1 जून की शाम पांच बजे दोनों बहनें अपार्टमेंट के नीचे घूम रही थी जब बाइक पर आए चार लड़कों ने उन्हें अगवा किया. इनमें से उन्होंने दो लड़कों को पहचान लिया था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story