भारत

गैंगरेप: नाबालिग लड़की के साथ दरिंदगी, 5 लोगों ने बनाया हवस का शिकार

jantaserishta.com
14 Jun 2024 8:10 AM IST
गैंगरेप: नाबालिग लड़की के साथ दरिंदगी, 5 लोगों ने बनाया हवस का शिकार
x

सांकेतिक तस्वीर

शादी समारोह में आई थी.
दुमका: झारखंड के धनबाद के बाद अब दुमका जिले में एक नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि 5 लोगों ने पश्चिम बंगाल की रहने वाली इस नाबालिग लड़की के साथ झारखंड के दुमका जिले में गैंगरेप किया। पुलिस ने बताया कि यह लड़की यहां एक शादी समारोह में आई थी। पीड़िता ने इस मामले में शिकारीपाड़ा थाने में केस दर्ज करवाया है। यह जगह राज्य की राजधानी रांची से करीब 310 किलोमीटर दूर है।
इस वारदात को 11-12 जून की दरमियानी रात को अंजाम दिया गया। FIR दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। दुमका के एसपी पीतांबर सिंह खेरवार ने कहा कि इस केस में कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है।
खेरवार ने कहा कि इस लड़की ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसके साथ पांच लोगों ने दुष्कर्म किया। एसपी ने कहा कि लड़की नाबालिग है लेकिन अभी उसकी सही उम्र का पता लगाया जा रहा है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि एक शादी में शामिल होने के लिए पश्चिम बंगाल से झारखंड आई थी। 11 तारीख की रात को वो टहल रही थी इसी दौरान उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया है। शिकारीपाड़ा पुलिस स्टेशन के इंचार्ज हरी प्रसाद साह ने कहा कि पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए एक अस्पताल में भेजा गया है।
आपको बता दें कि अभी हाल ही में झारखंड के धनबाद में एक नाबालिग लड़की ने अपने प्रेमी और उसके छह साथियों पर उसके साथ गैंगरेप करने का आरोप लगाया था। पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा था कि उसके प्रेमी ने उसे मिलने के लिए बुलाया था और फिर वो उसे लेकर एक कमरे पर गया था। इसके बाद उसके दोस्तों ने उसके साथ रेप किया था। पीड़िता का आरोप है कि उसे कमरे में बंद कर दिया गया था। पीड़िता किसी तरह वहां से निकल कर बाहर आ सकी थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story