भारत
जंगल में गैंगरेप, सोशल मीडिया से हुई थी आरोपी से पहचान
jantaserishta.com
17 Sept 2026 8:14 AM IST

x
चार आरोपी गिरफ्तार.
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. कांकेर जिले में 17 साल की एक नाबालिग लड़की के साथ चार युवकों ने मिलकर गैंगरेप किया और फिर उसे लावारिस हालत में सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गए. पुलिस ने मामले में शामिल चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
जानकारी के मुताबिक, पीड़िता मंगलवार को एक जान-पहचान के लड़के के साथ बाहर गई थी. आरोपी उसे बहला-फुसलाकर उसे अपने तीन दोस्तों के साथ एक गांव में ले गया. वहां चारों ने मिलकर नाबालिग के साथ एक-एक करके दुष्कर्म किया.
मंगलवार रात जब लड़की काफी देर तक अपने घर वापस नहीं लौटी, तो परिजनों ने कोतवाली थाने पहुंचकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज करके इलाके में तलाशी शुरू की. रातभर चली खोजबीन के बाद पुलिस ने नाबालिग को कोरर इलाके में सड़क किनारे लावारिस हालत में बरामद किया. पुलिस ने तुरंत उसे मेडिकल टेस्ट के लिए भेजा और उसका बयान दर्ज किया.
पीड़िता के बयानों के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 20 से 28 साल की उम्र के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी पहले से पीड़िता को जानता था. आरोपियों से पूछताछ जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





