भारत

खेत में गैंगरेप, पिता ने कही ये बात

jantaserishta.com
27 Aug 2022 3:45 AM GMT
खेत में गैंगरेप, पिता ने कही ये बात
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

मैनपुरी: मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र के एक गांव में 12 वर्षीय किशोरी को खेतों पर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। खबर पाकर पहुंचे परिजन किशोरी को मक्का के खेत से बेहोशी की हालत में लेकर आए। किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की तहरीर पर छह युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

घटना शुक्रवार की रात 8 बजे के बाद की है। ग्रामवासी पिता ने पुलिस को तहरीर देकर जानकारी दी कि वह मजदूरी करने गया था। घर पर कोई नहीं था। इसका फायदा उठाकर गांव के ही युवक 12 वर्षीय किशोरी को अपने साथ मक्का के खेत में ले गए। जहां युवकों द्वारा बारी-बारी से उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। घर लौटने पर किशोरी नहीं मिली तो उसकी तलाश की गई। किशोरी को तलाशते हुए परिजन मक्का के खेत में पहुंचे तो आरोपी मक्का के खेत में घुसने से रोकने लगे। विरोध किया तो आरोपी गाली गलौज कर भाग निकले।
परिजनों ने तलाशी के दौरान मक्का के खेत से किशीरी को बेहोशी की हालत में बरामद कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी अनिल कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंचे सीओ चंद्रकेश सिंह ने भी घटना की जानकारी जुटाई। पिता की तहरीर पर 6 युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना को लेकर दोनों ही पक्षों में तनाव है।
इन आरोपियों पर दर्ज हुआ मुकदमा
अनुज शाक्य पुत्र रामदीन, सनोज पुत्र अतर सिंह, विनय पुत्र महेश चंद्र, मोनू पुत्र रामवीर, अनिल पुत्र श्रीराम, पुष्पेंद्र पुत्र जगदी शाक्य
इन धाराओं में मुकदमा हुआ दर्ज
376 डीबी, 504, पाक्सो एक्ट की धारा 5जी और 6
एसपी मैनपुरी, कमलेश कुमार दीक्षित ने कहा कि पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कराई जा रही है। आरोपी घर से फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगा दी गई हैं। जल्द उनकी गिरफ्तारी होगी।


Next Story