भारत
होटल में गैंगरेप, 5वीं की छात्रा को युवकों ने बनाया हवस का शिकार, वीडियो भी बनाया
jantaserishta.com
24 Sept 2024 9:27 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
मुकदमा दर्ज.
लखनऊ: लखनऊ में मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। यहांसरोजनीनगर में सोमवार को स्कूल से घर लौट रही कक्षा पांच की छात्रा को कार सवार दो युवकों ने किडनैप कर लिया। छात्रा को होटल ले जाकर उसके साथ बारी बारी से दुष्कर्म किया। पिता की तहरीर पर सरोजनीनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सरोजनीनगर निवासी पीड़िता के पिता के मुताबिक उनकी 13 वर्षीय बेटी एक निजी स्कूल में कक्षा पांचवी की छात्रा है। उनका आरोप है कि बेटी स्कूल से घर लौट रही थी। इस बीच कार सवार दानिश और अमीन ने उनकी बेटी का बैग छीन लिया। इसके बाद उसे घसीट कर कार में बिठा लिया। आरोपी उसे कृष्णानगर स्थित होटल ले गए। दानिश ने उसके साथ बारी बारी से दुष्कर्म किया। इस दौरान उसका वीडियो भी बना लिया। किसी से शिकायत करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगे। शाम करीब चार बजे आरोपी पीड़िता को घर के पास छोड़कर भाग निकले। बेटी की आपबीती सुन उनके होश उड़ गए।
पीड़िता के पिता का आरोप है की घटना की जानकारी होने पर वह बेटी को लेकर कृष्णानगर थाने पहुंचे। इंस्पेक्टर कृष्णानगर ने घटना सरोजनीनगर थाने की बताकर उन्हें टरका दिया। सरोजीनगर थाने पहुंचकर तहरीर दी। इंस्पेक्टर सरोजनीनगर के मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





