भारत
दंपति को सुनसान रास्ते पर रोककर मारपीट...सामूहिक दुष्कर्म मामले का खुलासा, 8 आरोपी गिरफ्तार
jantaserishta.com
19 Oct 2026 12:27 PM IST

x
गिरफ्तार सभी आरोपी एक ही गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं.
मोतिहारी: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में एक दंपति को सुनसान रास्ते पर रोककर मारपीट करने और महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए महज कुछ घंटे के भीतर घटना का खुलासा कर आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी आरोपी एक ही गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
पुलिस ने आरोपियों के पास से आठ मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि 18 अक्टूबर की सुबह सूचना मिली कि श्यामपुर भटहां थाना क्षेत्र के भटहां गांव के पास कुछ युवकों ने एक दंपति को सुनसान रास्ते पर रोक लिया।
आरोपियों ने पहले उनके साथ मारपीट की। इसके बाद महिला को जबरन अपने साथ ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना का स्थल पूर्वी चंपारण जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के अंतर्गत बंजरिया सरेह स्थित एक बगीचा बताया गया है, जो लालगढ़ जिम्मी सिंह टोला के समीप है।
घटनास्थल से संबंधित सूचना मिलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर मधुबन थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। इस दौरान शिवहर जिले की श्यामपुर भटहां थाना पुलिस का भी सहयोग लिया गया। दोनों थानों की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में मामले का उद्भेदन कर दिया और घटना में कथित रूप से शामिल आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर मधुबन थाना कांड संख्या 363/26 दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों से घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पुलिस बरामद मोबाइल फोन की भी जांच कर रही है, ताकि मामले से जुड़े अन्य तथ्यों का पता लगाया जा सके। पुलिस के मुताबिक, मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





