भारत

विधायक के भतीजे के ऊपर गैंगरेप का केस दर्ज, जाने क्या है पूरा मामला

jantaserishta.com
9 Dec 2021 6:50 AM IST
विधायक के भतीजे के ऊपर गैंगरेप का केस दर्ज, जाने क्या है पूरा मामला
x
पढ़े पूरी खबर

भदोही: भदोही जनपद में ब्लॉक प्रमुख मनीष मिश्रा समेत चार लोगों पर गैंगरेप का मुकदमा दर्ज किया गया है. एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि नौकरी का लालच देकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया था. बता दें कि ब्लॉक प्रमुख मनीष मिश्रा बाहुबली विधायक विजय मिश्रा का भतीजा है.

मनीष मिश्रा भदोही जनपद के डीघ ब्लॉक से ब्लॉक प्रमुख है. मंगलवार को एक अन्य मामले में मनीष मिश्रा को पुलिस ने गिरफ्तार किया था. वर्तमान में वह जेल में बंद है. वहीं, बुधवार को ऊंज थाने में एक महिला ने मनीष मिश्रा, उसके एक साथी और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है. महिला ने आरोप लगाया है कि नौकरी का झांसा देकर उसके साथ 2019 में कई बार जबरन दुष्कर्म किया गया.
इतना ही नहीं, महिला का आरोप है कि उसकी नग्न फोटो खींचकर उसको वायरल करने की धमकी भी गई थी. महिला की तहरीर पर पुलिस ने 376D, 504, 506 व एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है. इस मामले में पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराने के साथ अन्य कार्रवाई मामले में की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story