भारत

निर्भया जैसा गैंगरेप केस, बीजेपी सांसद ने कांग्रेस सरकार पर लगाया ये बड़ा आरोप

jantaserishta.com
15 Jan 2022 4:45 PM IST
निर्भया जैसा गैंगरेप केस, बीजेपी सांसद ने कांग्रेस सरकार पर लगाया ये बड़ा आरोप
x

Alwar Gang Rape Case: 11 जनवरी को अलवर में एक 15 साल की मंदबुद्धि लड़की के साथ निर्भया जैसा गैंग रेप मामला सामने आया है. अलवर से बीजेपी के सांसद बालक नाथ ने इस घटना को सबसे दर्दनाक घटना बताया है. सांसद ने इस घटना की सीबीआई से जांच कराने की मांग की है. बता दें कि इस घटना को लेकर राज्य की अशोक गहलोत सरकार घिर रही है.

सांसद बालक नाथ ने कहा कि 11 जनवरी को अलवर में तिजारा ब्रिज के पास एक नाबालिग लड़की के बुरी हालात में मिलने से सबके सामने यह मामला आया है. बच्ची के साथ बड़ी निर्मम तरीके से गैंग रेप किया गया. वहीं राजस्थान की कांग्रेस सरकार इस रेप की घटना को एक्सीडेंटल साबित करना चाहती है.
सांसद ने कहा कि वहां के जिला उपायुक्त ने भी बच्ची के साथ हुई घटना के संभावित एक्सिडेंटल होने की बात कही है. जबकि वहां के डॉक्टरों ने बच्ची के साथ रेप होने की बात कही है. सांसद ने कहा, जिस प्रकार से बच्ची के गुप्तांग क्षत विक्षत मिले हैं. अभी तक अपराधियों के बारे में कोई सुराग नहीं मिला है. हमारी मांग है कि मामले की सीबीआई जांच हो ताकि पीड़ित बच्ची को इंसाफ मिल सके.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story