भारत

चलती कार में हुआ गैंग रेप का मामला, पीड़िता से मिलेगी आज कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल

jantaserishta.com
27 Nov 2021 7:03 AM IST
चलती कार में हुआ गैंग रेप का मामला, पीड़िता से मिलेगी आज कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल
x
पढ़े पूरी खबर

उत्तर प्रदेश के मथुरा शहर में चलती कार में हुए गैंग रेप मामले में पीड़िता से मिलने आज कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल उनके घर जाएगा. दरअसल, इस मामले ने तूल तब पकड़ा जब पुलिस ने गैंग रेप के इस मामले को कथित रूप से केवल रेप का मामले में बदल दिए जाने से दुखी पीड़िता ने बीते दिन जहर खाकर जान देने की कोशिश की.

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता की हालत बिगड़ने पर उसे निजी अस्पताल भर्ती कराया गया जहां ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा उनका हाल जानने अस्पताल गए. बता दें, पुलिस ने मामले की जांच करते हुए मुख्य आरोपी तेजवीर को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर ने बताया कि घटना का दूसरा आरोपी दिगंबर भी गिरफ्तार हो गया है. वहीं, घटना में शामिल दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है. एसएसपी ने और जानकारी देते हुए बताया कि, जिस कार में गैंग रेप को अंजाम दिया गया उस कार को भी बरामद कर लिया गया है.
क्या था मामला -
कोसीकलां क्षेत्र की रहने वाली युवती मंगलवार को पुलिस भर्ती परीक्षा देकर अपने घर लौट रही थी. रास्ते में उसे पहचान के एक व्यक्ति ने कार में लिफ्ट देने का प्रस्ताव रखा. युवती ने प्रस्ताव स्वीकार कर लिया और चलती कार में मुख्य आरोपी और उसके तीन दोस्तों ने पीड़िता के साथ गैंर रेप को अंजाम दिया. इसके बाद वे युवती को राजमार्ग के किनारे फेंककर भाग गए.
बताया गया है कि आरोपी युवक से उसकी पहचान कुछ ही दिन पहले सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी. इसके अलावा वह बस उसका नाम और फोन नंबर ही जानती थी. वहीं, पूरे घटनाक्रम को लेकर विपक्ष प्रशासन पर सवाल उठा रहा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story